जीवन शक्ति योजना

shivraj govt jeevan shakti yojana for women in MP

प्रश्न- 25 अप्रैल 2020 को किस राज्य में जीवन शक्ति योजना का शुभारंभ किया गया?
(a) हरियाणा
(b) राजस्थान
(c) मध्य प्रदेश
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर- (c)
संबंधित तथ्य

  • 25 अप्रैल 2020 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीवन शक्ति योजना का शुभारंभ किया।
  • इस योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में महिलाएं घर-घर मास्क बनाएंगी और लाभ अर्जित करेंगी।
  • सरकार द्वारा प्रति मास्क उन्हें ₹11 की राशि तुरंत प्रदान की जाएगी।
  • मास्क बनाने की इच्छुक महिलाओं को उनके टेलीफोन अथवा मोबाइल फोन के माध्यम से कॉल सेंटर नंबर 0755-2700800 पर कॉल करके पंजीयन कराना होगा।
  • पंजीयन के बाद उन्हें मास्क बनाने का ऑर्डर (कम से कम 200 मास्क बनाने का ऑर्डर) मिलेगा।
  • मास्क सूती कपड़े का बनाया जाएगा।

लेखक –विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20200425N11&LocID=1