जिम्बाब्वे के नए राष्ट्रपति

Zimbabwe new president

प्रश्न-हाल ही में किसने जिम्बाब्वे के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की?
(a) एमर्सन नंगाग्वा
(b) रॉबर्ट मुगाबे
(c) एम्मा मुगाबे
(d) जैकब मुदेंद्रा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 नवंबर, 2017 को जिम्बाब्वे के पूर्व उपराष्ट्रपति एमर्सन नंगाग्वा (Emmerson Mnangagwa) ने देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • इस पद पर उन्होंने रॉबर्ट मुगाबे का स्थान लिया।
  • उल्लेखनीय है कि 22 नवंबर, 2017 को जिम्बाब्वे की सत्तारूढ़ पार्टी जेडएएनयू-पीएफ पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद रॉबर्ट मुगाबे ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया।
  • गौरतलब है कि देश में ब्रिटिश उपनिवेश की समाप्ति के बाद से वह 37 वर्षों तक देश के राष्ट्रपति रहे।
  • 93 वर्षीय रॉबर्ट मुगाबे सबसे उम्रदराज राष्ट्राध्यक्ष रहे। वर्तमान समय में 91 वर्षीय ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II सबसे उम्रदराज राष्ट्राध्यक्ष हैं।

संबंधित लिंक
http://edition.cnn.com/2017/11/24/africa/mnangagwa-swearing-in-zimbabwe/index.html
http://www.bbc.com/news/world-africa-42100283
http://epaper.jagran.com/ePaperArticle/23-nov-2017-edition-Allahabad-City-page_17-2120-5154-79.html