प्रश्न-10 नवंबर‚ 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस तिथि को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने को मंजूरी दी?
(a) 18 नवंबर
(b) 15 नवंबर
(c) 20 नवंबर
(d) 25 नवंबर
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 10 नवंबर‚ 2021 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रतिवर्ष 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में घोषित किया।
- गौरतलब है कि 15 नवंबर को ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी जाती है।
- यह दिन वीर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है। ताकि आने वाली पीढ़ियां देश के प्रति उनके बलिदानों के बारे में जान सकें।
- उल्लेखनीय है कि संथाल‚ तामार‚ कोल‚ भील‚ खासी और मिजो जैसी कई जनजातीय समुदायों द्वारा विभिन्न आंदोलनों के जरिए भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत किया गया था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…