चौथा स्मार्ट सिटीज इंडिया 2018 एक्सपो

प्रश्न-23-25 मई, 2018 के मध्य चौथा स्मार्ट सिटीज इंडिया 2018 एक्सपो कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) इंदौर
(c) जयपुर
(d) भुवनेश्वर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 23-25 मई, 2018 के मध्य ‘चौथे स्मार्ट सिटीज इंडिया 2018 एक्सपो’ (4th Smart Cities India 2018 Expo) प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • यह एक मेगा इवेंट है, जिसमें इसके साथ ही चार अन्य एक्सपो ‘दूसरा बिल्डिंग इंडिया, 2018 एक्सपो, तीसरा सोलर इंडिया 2018 एक्सपो, तीसरा ट्रांसपोर्ट इंडिया 2018 एक्सपो तथा पांचवें वाटर इंडिया 2018 एक्सपो में इंडिया का आयोजन इंडिया 2018 एक्सपो में किया गया।
  • इस मेगा इवेंट में विभिन्न देशों के लगभग 300 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने भाग लिया।
  • इसका आयोजन इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO), नैस्काम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस-इंटरनेट ऑफ थिंग्स (CoE-IoT) और एक्जीबिशन इंडिया ग्रुप (Exhibition India Group) द्वारा किया गया।
  • यह इवेंट आकर्षक और सुरक्षित शहरों को विकसित करने में मदद करने की दृष्टि से आयोजित किया गया।
  • इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और जानकारों ने भी भाग लिया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.onemegaevent.com/mailer/One-mega-Event-Press-Release-May-23-2018.html