चुंबकीय गुणों के साथ नए तत्व की खोज

प्रश्न-हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा कमरे के तापमान पर अद्वितीय चुंबकीय गुणों को प्रदर्शित करने वाले कौन-से तत्व की खोज की गई?
(a) रूथेनियम
(b) पैलेडियम
(c) ऑस्मियम
(d) कोबॉल्ट
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • मई, 2018 में वैज्ञानिकों द्वारा कमरे के तापमान पर अद्वितीय चुंबकीय गुणों को प्रदर्शित करने वाले तत्व ‘रूथेनियम’ (RU) की खोज की गई।
  • ऐसी प्रकृति को दर्शाने वाला रूथेनियम चौथा तत्व है।
  • यह खोज अमेरिका में मिनेसोटा (Minnesota) विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की अगुवाई में की गई।
  • इस खोज का उपयोग सेंसर्स, कंप्यूटर मेमोरी में उपकरणों और लॉजिक उद्योग में या चुंबकीय पदार्थ युक्त अन्य उपकरणों में किया जा सकता है।
  • ध्यातव्य है कि अब तक पीरियॉडिक टेबल (आवधिक सारणी) पर केवल तीन तत्व कमरे के तापमान पर ‘फेरोमैग्नेटिक’ पाए गए हैं।
  • ये तत्व हैं-लौह (Iron) (Fe), कोबाल्ट (Co) एवं निकेल (Ni)।
  • दुर्लभ मृदा तत्व ‘गैडोलिनियम’ (Gd) ‘फेरोमैग्नेटिक’ प्रकृति दर्शाने वाले उपरोक्त चारों तत्वों (रूथेनियम सहित) के समूह में आने से रह जाता है।
  • इसकी वजह तापमान में थोड़े से अंतर (8 डिग्री सेल्सियस) की प्रतिबद्धता है।
  • नेचर कम्युनिकेशंस पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन, इस नए फेरोमैग्नेटिक तत्व ‘रूथेनियम’ के मौलिक अध्ययन का मार्ग प्रशस्त करता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.indiatoday.in/pti-feed/story/new-element-with-magnetic-properties-discovered-1242883-2018-05-27
https://www.sciencedaily.com/releases/2018/05/180525123159.htm https://www.nature.com/articles/s41467-018-04512-1