प्रश्न-27-28 सितंबर‚ 2021 के मध्य चौथा भारत-अमेरिका‚ स्वास्थ्य संवाद‚ 2021 कहां आयोजित हुआ?
(a) मुंबई
(b) गांधीनगर
(c) नई दिल्ली
(d) न्यूयॉर्क
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 27-28 सितंबर‚ 2021 के मध्य चौथा भारत-अमेरिका स्वास्थ्य संवाद‚ 2021 नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
- इस आयोजन की मेजबानी भारत द्वारा की गई।
- इस संवाद में दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में किये जाने वाले विभिन्न सहयोग पर चर्चा की गई।
- संवाद में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय के वैश्विक मामलों के विभाग की निदेशक लॉयस पेस ने की।
- भारत की ओर से स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण‚ बायोटेव्नâोलॉजी विभाग के सचिव डॉ. रेणु स्वरूप‚ आईसीएमआर के महानिदेशक और स्वास्थ्य अनुसंधान सचिव डॉ. बलराम भार्गव ने इस कार्यक्रम भाग लिया।
- साथ ही संवाद में महामारियों से संबंधित अनुसंधान‚ निगरानी‚ वैक्सीन विकास ‘वन-हेल्थ’ (मनुष्य‚ जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों से संबंधित स्वास्थ्य कड़ी) पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियां आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
लेखक-विवेक कुमारी त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…