‘आकाश प्राइम मिसाइल’ का प्रथम सफल उड़ान परीक्षण

प्रश्न-आकाश प्राइम मिसाइल से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 27 सितंबर‚ 2021 को आकाश मिसाइल के नए संस्करण ‘आकाश प्राइम’ मिसाइल का चांदीपुर ओडिशा से सफल उड़ान परीक्षण किया गया।
(ii) यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
(iii) इसका डिजाइन और विकास डीआरडीओ द्वारा किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 27 सितंबर‚ 2021 को आकाश मिसाइल के एक नए संस्करण-‘आकाश प्राइम’ का एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर)‚ चांदीपुर‚ ओडिशा से सफलतापूर्वक प्रथम उड़ान परीक्षण किया गया।
  • इस मिसाइल ने अपनी पहली उड़ान परीक्षण में दुश्मन के विमानों की शक्ल में बनाए गए एक मानव रहित हवाई लक्ष्य को रोक कर नष्ट कर दिया।
  • आकाश मिसाइल की तुलना में आकाश प्राइम मिसाइल एक स्वदेशी सक्रिय रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर से लैस है।
  • मिसाइल में किए गए अन्य सुधार भी उच्च ऊंचाई पर कम तापमान वाले वातावरण में अधिक विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं।
  • मौजूदा उड़ान परीक्षण के लिए वर्तमान आकाश हथियार प्रणाली की संशोधित ग्राउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।
  • एकीकृत परीक्षण रेंज के स्टेशनों में रडार‚ इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) और टेलीमेट्री स्टेशन शामिल हैं‚ जिन्होंने मिसाइल के प्रक्षेपवक्र और उड़ान मापदंडों की निगरानी की।
  • यह एक नई पीढ़ी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
  • जिसका उद्देश्य भारतीय वायु सेना द्वारा उपयोग के लिए ऊंचाई से हमला करने वाले कम आरसीएस हवाई खतरों को रोकना है।
  • इस मिसाइल प्रणाली का डिजाइन एवं विकास डीआरडीओ द्वारा किया गया है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=175871