चैंपियन अभियान

प्रश्न-हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ एक अभियान की शुरुआत की। वह अभियान है-
(a) चैंपियन
(b) निष्कर्ष
(c) प्रतिरोध
(d) इलाज
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 20 सितंबर, 2019 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेंगू से मुकाबले के लिए ‘चैंपियन’ अभियान की शुरुआत की।
  • उन्होंने दिल्ली के नागरिकों से चैंपियन का हिस्सा बनने तथा अपने घरों में मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए अपने 10 मित्रों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।
  • गौरतलब है कि इस अभियान से पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ‘‘10 हफ्ते-10 बजे-10 मिनट’’ एक अन्य अभियान भी चलाया था।
  • इस अभियान के लिए उन्होंने दिल्ली के निवासियों से आग्रह किया था कि वे डेंगू-वाहक मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए 1 सितंबर से 15 नवंबर, 2019 तक हर रविवार को अपना 10 मिनट समय दें।

लेखक-प्रकाश चंद्र पांडेय

संबंधित लिंक भी देखें…
https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/delhi-cm-launches-champions-campaign-against-dengue/articleshow/71204926.cms