मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा

प्रश्न-19-23 सितंबर, 2019 के मध्य मंगोलिया के राष्ट्रपति भारत की राजकीय यात्रा पर रहे। मंगोलिया के राष्ट्रपति हैं-
(a) खल्तमागीन बत्तुल्गा
(b) यू सेनेदेंबल
(c) नल्सागिन बागाबंडी
(d) एन. इंखबयार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 19-23 सितंबर, 2019 के मध्य मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्तमागीन बत्तुल्गा भारत के राजकीय दौरे पर रहे।
  • उनके साथ अधिकारियों और व्यापारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी रहा।
  • विगत 10 वर्षों में किसी मंगोलियाई राष्ट्रपति का यह पहला भारत का दौरा है।
  • 20 सितंबर, 2019 को राष्ट्रपति खाल्तमागीन बत्तुल्गा और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के मध्य नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता संपन्न हुई।
  • वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा की।
  • साथ ही बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, आपदा प्रबंधन, रक्षा, सुरक्षा, संस्कृति और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में चल रहे सहयोग की भी समीक्षा की।
  • इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के मध्य हस्ताक्षरित समझौता-ज्ञापनों/दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है-
  1. सांस्कृतिक विनिमय प्रोटोकॉल (2019-2023)।
  2. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (भारत) और राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (मंगोलिया) के मध्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में समझौता-ज्ञापन।
  3. अंतरिक्ष विभाग (भारत) और संचार और सूचना प्रौद्योगिकी प्राधिकरण (मंगोलिया) के मध्य अंतरिक्ष में सहयोग पर समझौता-ज्ञापन।
  4. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (भारत सरकार) और खाद्य, कृषि और प्रकाश उद्योग मंत्रालय (मंगोलिया सरकार) के बीच व्यापक कार्ययोजना।
  • गौरतलब है कि भारत और मंगोलिया के राजनयिक संबंध 24 दिसंबर, 1955 को स्थापित हुए थे।
  • समाजवादी गुट के बाहर मंगोलिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला भारत पहला देश था।
  • वर्ष 2015 में भारत और मंगोलिया के मध्य राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ थी।
  • इसी के उपलक्ष्य में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगोलिया की यात्रा के दौरान 17 मई, 2015 को दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी।
  • मंगोलिया को जिन वस्तुओं का निर्यात किया जाता है, उनमें मुख्य रूप से दवाएं, खनन मशीनरी एवं आटोपार्ट्स आदि शामिल हैं।
  • मंगोलिया से जिन वस्तुओं का आयात किया जाता है, उनमें मुख्य रूप से कच्चा ऊन शामिल है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mea.gov.in/press-releases-hi.htm?dtl/31840/Visit_of_President_of_Mongolia_to_India_September_1923_2019