चेतन चौहान

प्रश्न-16 अगस्त, 2020 को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व क्रिकेट चेतन चौहान का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 1980
(b) वर्ष 1981
(c) वर्ष 1990
(d) वर्ष 1995
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16 अगस्त, 2020 को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।
  • वह जिला अमरोहा के नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।
  • वह वर्ष 1991 तथा 1998 में अमरोहा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य चुने गये।
  • राजनीतिक जीवन से पूर्व उन्होंने अपने 12 वर्ष के लंबे क्रिकेट कॅरियर के दौरान भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले।
  • उन्होंने महाराष्ट्र और दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेली है।
  • उन्हें वर्ष 1981 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/sports/former-cricketer-and-up-minister-chetan-chauhan-passes-away/articleshow/77574533.cms