‘चिराली-साथ सदा के लिए’ योजना

chirali yojana launched in rajasthan

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य में महिला हिंसा की रोकथाम हेतु राज्य सरकार की एक अभिनव पहल के रूप में ‘चिराली-साथ सदा के लिए’ योजना शुरू की गई है?
(a) मध्य प्रदेश
(b) हरियाणा
(c) राजस्थान
(d) मणिपुर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 26 सितंबर, 2017 को महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा जवाहर कला केंद्र, जयपुर में ‘चिराली-साथ सदा के लिए’ योजना का लोकार्पण किया गया है।
  • इस योजना के तहत गांवों में महिला सुरक्षा के लिए वॉलीन्टियर्स नियुक्त किए जाएंगे तथा महिलाओं के लिए प्रेशर ग्रुप बनाए जाएंगे।
  • योजना की शुरुआत सर्वप्रथम 7 जिलों बांसवाड़, भीलवाड़ा, बूंदी, जालौर, झालावाड़, नागौर तथा प्रतापगढ़ में की जाएगी।
  • महिला हिंसा की रोकथाम हेतु राज्य सरकार की एक अभिनव पहल के रूप में यह योजना शुरू की गयी है।
  • प्रेशर ग्रुप गांव में महिलाओं पर होने वाली हिंसा एवं कुरीतियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने के साथ ही जन-जागरूकता का प्रसार भी करेंगे।
  • योजनान्तर्गत कार्यदल का गठन ग्राम पंचायत मुख्यालय तथा राजस्व ग्रामों में अलग-अलग किया जाएगा।
  • ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्य समूह तथा राजस्व ग्राम स्तर पर उपसमूह का गठन किया जाएगा।
  • प्रत्येक समूह में 25-25 सदस्य होंगे।
  • ग्राम पंचायत स्तर पर साथिन, किशोरी बालिका, जागरूक नागरिक वर्ग, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, आशा, महिला जनप्रतिनिधि, अध्यापक प्राथमिक विद्यालय तथा सहवृत सदस्य समूह में शामिल किए जाएंगे।

संबंधित लिंक
https://hindi.news18.com/news/rajasthan/jaipur-chirali-yojana-launched-in-rajasthan-1120246.html
http://www.amarujala.com/jaipur/chirali-scheme-stop-violence-against-women-in-rajasthan