चिकित्सा एवं भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार-2017

Nobel Prizes 2017

प्रश्न-वर्ष 2017 के चिकित्सा एवं भौतिक विज्ञान के नोबेल पुरस्कार के संबंध में कौन से तथ्य सही हैं
(1)  चिकित्सा विज्ञान का नोबेल जेफ्री सी. हाल, माइकल रोसबाश और माइकल डब्ल्यू यंग को।
(2) भौतिक विज्ञान का नोबेल रेनर वेइस, बैरी सी बेरिश और किप एस. थोर्न को।
(3)  चिकित्सा विज्ञान का पुरस्कार हाइपोथैलमस के कार्य की विवेचना हेतु।
(4)  भौतिक विज्ञान का पुरस्कार गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अवलोकन हेतु।
(a)  केवल 1, 2
(b) 1, 2, 3
(c)  1,  2, 3, 4
(d) 1,  2, 4
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 2 व 3 अक्टूबर, 2017 को क्रमशः चिकित्सा विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान के वर्ष 2017 के नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की घोषणा की गयी।
  • चिकित्सा विज्ञान का पुरस्कार अमेरिका के जेफ्री सी. हाल, माइकल रोसबाश और माइकल डब्ल्यू यंग को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
  • चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार सर्केडियन लय को नियंत्रित करने वाले आणविक तंत्र (जैविक घड़ी) की खोज हेतु प्रदान किया गया है।
  • भौतिक विज्ञान का पुरस्कार अमेरिका के रेनर वेइस, बैरी सी. बेरिश और किप एस. थोर्न को प्रदान करने की घोषणा की गयी।
  • पुरस्कार की आधी धनराशि रेनर वेइस को तथा शेष आधी धनराशि वैरी सी. बेरिश एवं किप एस. थोर्न को प्रदान की जाएगी।
  • इन्हें यह पुरस्कार लिगो (LIGO) डिटेक्टर के निर्माण में निर्णायक योगदान एवं गुरुत्वाकर्षण तरंगों के अवलोकन हेतु प्रदान किया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि इस बार पुरस्कार राशि में परिवर्तन किया गया है पहले पुरस्कार राशि 8 मिलियन स्वीडिश क्रोनर थी जो कि अब 9 मिलियन स्वीडिश क्रोनर कर दी गयी है।

संबंधित लिंक
https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/physics/laureates/2017/
https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/medicine/laureates/2017/
https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/lists/year/index.html?year=2017&images=yes