ग्वाडलजारा ओपन, 2025

प्रश्न – 14 सितंबर, 2025 को संपन्न ग्वाडलजारा ओपन, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) महिला युगल का खिताब गिउलिआना ओल्मोस (मेक्सिको) और एल्डिला सुत्जियादी (इंडोनेशिया) ने जीता है।
(2) महिला एकल का खिताब इवा जोविक (संयुक्त राज्य अमेरिका) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 – 14 सितंबर, 2025 के मध्य WTA सत्र, 2025 की टेनिस प्रतियोगिता ग्वाडलजारा ओपन, 2025 ग्वाडलजारा, मेक्सिको में संपन्न हुई।
  • इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –
  • महिला एकल –
  • विजेता– इवा जोविक (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • उपविजेता– एमिलियाना अरंगो (कोलंबिया)
  • महिला युगल –
  • विजेता– इरीना रव्रोमाचेवा (रूस) और निकोल मेलिचर-मार्टिनेज (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • उपविजेता– गिउलिआना ओल्मोस (मेक्सिको) और एल्डिला सुत्जियादी (इंडोनेशिया)

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.wtatennis.com/tournaments/2075/guadalajara-500/2025