प्रश्न – 15 दिसंबर‚ 2022 को किस देश ने शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों के लिए जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए एक ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स’ लांच किया है?
(a) भारत (b) मिस्र
(c) फ्रांस (d) अमेरिका
उत्तर – (a)

- यह एक अनौपचारिक मंच है‚ जो सूचनाओं के आदान-प्रदान‚ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और शांति सैनिकों के खिलाफ किए गए अपराधों के लिए जवाबदेही को सुविधाजनक बनाने हेतु एक मंच के रूप में कार्य करेगा।
- ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स के अवधारणा नोट में कहां गया है कि यह संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के खिलाफ हिंसा के सभी कृत्यों के लिए जवाबदेही को बढ़ावा देने की कोशिश करेगा।
- इसके अलावा यह मेजबान राज्य प्राधिकरणों को क्षमता निर्माण और तकनीकी सहायता की सुविधा प्रदान करेगा।
- फ्रेंड्स का समूह प्रतिवर्ष अपने सदस्यों की दो बैठके आयोजित करेगा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…