आयुर्स्वास्थ्य योजना

प्रश्न – आयुर्स्वास्थ्य योजना के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं हैं?
(a) वर्तमान में आयुष मंत्रालय वित्तीय वर्ष 2021-22 से दो घटकों के साथ इस योजना को संचालित कर रहा है।
(b) यह योजना पीपीपी मॉडल पर आधारित है।
(c) इस योजना के 2 घटक आयुष और सार्वजनिक स्वास्थ्य और उत्कृष्टता केंद्र में सुविधाओं का उन्नयन है।
(d) इस योजना के उत्कृष्टता केंद्र घटक के तहत किसी संगठन/संस्थान को दी जाने वाली अधिकतम तीन वर्ष के लिए अधिकतम स्वीकार्य वित्तीय सहातया राशि 10 करोड़ रुपये हैं।
उत्तर – (b)

  • 20 दिसंबर‚ 2022 को आयुष मंत्री सर्बांनद सोनोवाल ने राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में आयुर्स्वास्थ्य योजना (Ayurswasthya Yojana) के संबंध में जानकारी प्रदान की।
  • वर्तमान में आयुष मंत्रालय वित्तीय वर्ष 2021-22 से दो घटकों के साथ इस केंद्रीय क्षेत्र की योजना को संचालित कर रहा है।

उद्देश्य

  • सरकारी और गैर-सरकारी दोनों क्षेत्रों में प्रतिष्ठित आयुष और एलोपैथिक संस्थानों में उन्नत/विशेष आयुष चिकित्सा स्वास्थ्य इकाई की स्थापना का समर्थन करना।
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयुष को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक शिक्षा प्रौद्योगिकी‚ अनुसंधान और नवाचार और ऐसे अन्य क्षेत्रों में आयुष पेशेवरों की दक्षताओं को मजबूत करने के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों के कार्यों और सुविधाओं दोनों की स्थापना और उन्नयन हेतु रचनात्मक और अभिनव प्रस्तावों का समर्थन करना।
  • प्रतिष्ठित संगठनों के रचनात्मक और अभिनव प्रस्तावों का समर्थन करना जिनके पास अच्छी तरह से स्थापित भवन और बुनियादी ढांचा है और आयुष प्रणालियों के लिए उत्कृष्टता केंद्र के स्तर तक काम करने के इच्छुक हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1885096