ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण, रिपोर्ट, 2016 जारी

‘Swachh Survekshan’ for rural areas released by the Ministry of Drinking Water & Sanitation

प्रश्न-ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट, 2016 में किस मैदानी जिले को सर्वाधिक स्वच्छ जिला घोषित किया गया है?
(a) मंडी
(b) सिंधुदुर्ग
(c) नादिया
(d) सतारा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 सितंबर, 2016 को पेयजल तथा स्वच्छता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्यमंत्री नरेंद्र तोमर द्वारा ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट, 2016 जारी किया गया।
  • यह सर्वेक्षण क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI-Quality Council of India) द्वारा किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण मई, 2016 में प्रारंभ किया गया था।
  • इस सर्वेक्षण में 22 पहाड़ी जिलों और 53 मैदानी जिलों को शामिल किया गया।
  • सर्वेक्षण के तहत प्रत्येक जिले का मूल्यांकन 4 मापदंडों के आधार पर किया गया है जो निम्न हैं-
  • (i) लोगों के लिए सुरक्षित शौचालय और इनका प्रयोग (शौचालय का उपयोग, जल की सुलभता, जल का सुरक्षित निपटान) (40 प्रतिशत)
  • (ii) घरों के आस-पास कूड़ा-कचरा फैला न होना (10 प्रतिशत)
  • (iii) सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा फैला न होना (10 प्रतिशत)
  • (iv) घरों के आस-पास गंदा पानी जमा न होना (20 प्रतिशत)
  • इस मापदंड के तहत सबसे अधिक अंक स्वच्छ जल और शौचालय की सुलभता पर प्रदान किए गए।
  • इस सर्वेक्षण में पहाड़ी जिलों में मंडी (हिमाचल प्रदेश) को सर्वाधिक स्वच्छ जिला तथा मैदानी जिलों में सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) को सर्वाधिक स्वच्छ जिला घोषित किया गया है।
  • सर्वेक्षण में शीर्ष 5 पहाड़ी जिले-मंडी (98.4), पश्चिमी सिक्किम (96.4), शिमला (94.1), पूर्वी सिक्किम (93.7), हमीरपुर (93.4),
  • सर्वेक्षण में शीर्ष 5 मैदानी जिले-सिंधुदुर्ग (96.8), नादिया (95.0), सतारा (92.9), पूर्वी मिदनापुर (92.6), कोल्हापुर (91.6)

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=54036
http://pib.nic.in/newsite/mbErel.aspx?relid=149633
http://www.deccanherald.com/content/569253/sindhudurg-mandi-cleanest-districts-survey.html