प्रश्न-‘गोवा मुक्ति दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 15 दिसंबर
(b) 19 दिसंबर
(c) 10 दिसंबर
(d) 17 दिसंबर
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 19 दिसंबर‚ 2021 को ‘60 वां गोवा मुक्ति दिवस’ मनाया गया।
- यह दिवस गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने वाले भारतीय सशस्त्र बलों की स्मृति में मनाया जाता है।
- 19 दिसंबर‚ 1961 को भारतीय सेना ने ‘आपरेशन विजय’ के तहत गोवा को पुर्तगाली शासन के लगभग 450 वर्षों के बाद से मुक्त कराया था।
- उल्लेखनीय है कि मई‚ 1987 में गोवा भारत का एक राज्य बना।
- ज्ञातव्य है कि भारत में यूरोपीय कंपनियों में पुर्तगाली ही सर्वप्रथम (वर्ष 1498) आए और भारत से सबसे बाद में जाने वाले पुर्तगाली ही थे।
- इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में आयोजित गोवा मुक्ति दिवस समारोह में भाग लिया।
- उन्होंने समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों और ‘ऑपरेशन विजय से जुड़े सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों को सम्मानित’ किया।
- उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
- जिनमें प्रमुख हैं-पुनर्निर्मित फोर्ट अगुआड़ा जेल संग्रहालय‚ गोवा मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक‚ न्यू साउथ गोवा जिला अस्पताल मोपा हवाई अड्डे पर विमानन कौशल विकास केंद्र और मडगांव में गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन आदि।
- साथ ही उन्होंने गोवा में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ट्रस्ट के इंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लीगल एजुकेशन एंड रिसर्च की आधारशिला भी रखी।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…