प्रश्न-19 दिसंबर‚ 2021 को आगरा स्थित हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (ADRDE) ने कितने किलोग्राम क्षमता के कंट्रोल्ड एरियल डिलीवरी सिस्टम का हवाई प्रदर्शन किया?
(a) 1000 किग्रा.
(b) 2000 किग्रा.
(c) 500 किग्रा.
(d) 1500 किग्रा.
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 18 दिसंबर‚ 2021 को आगरा स्थित हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (ADRDE) ने 500 किग्रा. क्षमता (CADS-500) के कंट्रोल्ड एरियल डिलीवरी सिस्टम का हवाई प्रदर्शन किया।
- एडीआरडीई आगरा में स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की एक अनुसंधान व विकास प्रयोगशाला है।
- यह हवाई प्रदर्शन स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए आयोजित गतिविधियों की शृंखला का एक हिस्सा है।
- सीएडीएस-500 का उपयोग रैम एयर पैराशूट (RAP) की युद्धाभ्यास क्षमताओं का उपयोग करके पूर्व निर्धारित स्थान पर 500 किग्रा. तक के पेलोड की सटीक डिलीवरी के लिए किया जाता है।
- यह अपनी उड़ान के दौरान सभी आवश्यक जानकारी के लिए निर्देशांक‚ ऊंचाई और शीर्षक सेंसर (Heading Sensors) में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) का उपयोग करता है।
- सीएडीएस अपनी ऑनबोर्ड इलेक्ट्रॉनिक्स इकाई के साथ‚ ऑपरेटिंग नियंत्रण प्रणाली द्वारा निर्धारित लक्ष्य स्थल की ओर वे प्वाइंट (Way Point) नेविगेशन का उपयोग करके अपने उड़ान पथ को स्वायत्त रूप से संचालित करता है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…