प्रश्न-हाल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा दो मिशन ‘गोल्ड’ और ‘आइकॉन’ शीघ्र लांच किए जाने की घोषणा की गई?
(a) जाक्सा
(b) नासा
(c) इसरो
(d) सीएनएसए
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 4 जनवरी, 2018 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) द्वारा शीघ्र ही दो मिशन ‘गोल्ड’ और ‘आइकॉन’ लांच किए जाने की घोषणा की गई।
- इन दोनों मिशनों की लांचिंग पृथ्वी की सतह से ऊपर 96 किलोमीटर (60 मील) के छोटे क्षेत्र की जांच पड़ताल हेतु की जाएगी।
- ग्लोबल-स्केल ऑब्जर्वेशन ऑफ द लिम्ब एंड डिस्क अथवा गोल्ड मिशन को जनवरी, 2018 में लांच किया जाएगा।
- अंतरिक्ष यान आयनोस्फेयरिक कनेक्शन एक्सप्लोरर (आइकॉन) वर्ष 2018 में ही बाद में लांच किया जाएगा।
- यह दोनों मिशन पृथ्वी और अंतरिक्ष की सीमा के मध्य वाले क्षेत्र अर्थात आयनमंडल (आयनोस्फेयर) की पड़ताल करेंगे।
- आइकॉन मिशन 560 किमी. (350 मील) ऊपर से धरती की परिक्रमा करेगा तथा यह आयनमंडल के निकट से गुजरेगा।
- गोल्ड मिशन पश्चिमी गोलार्द्ध में एक भू-भौगोलिक कक्षा में होगा।
- यह ग्रह की सतह से लगभग 35,398 किमी. (22,000 मील) ऊपर से पृथ्वी की परिक्रमा करेगा।
- यह अंतरिक्ष आयनमंडल की पूरी आकृति तैयार करेगा।
- यह दोनों मिशन उस समय एक-दूसरे का सहयोग भी कर सकते हैं जब आइकॉन गोल्ड के समीप से गुजरेगा।
- ज्ञातव्य है कि धरती से प्रेषित रेडियो तरंगें आयनमंडल से परावर्तित होकर दोबारा पृथ्वी पर वापस आ जाती हैं।
- आइकॉन और गोल्ड एक्सप्लोरर-क्लास मिशन हैं।
संबंधित लिंक
https://www.nasa.gov/feature/goddard/2018/two-heads-are-better-than-one-icon-gold-teaming-up-to-explore-earths-interface-to-space
http://www.news18.com/news/tech/nasa-launches-two-missions-to-explore-nearest-space-1623399.html
https://www.zmescience.com/science/nasa-gold-launch/
Nice