गोमुख ट्रैकिंग अभियान

प्रश्न-9-12 जून, 2018 के मध्य गोमुख ट्रैकिंग अभियान किसके नेतृत्व में संचालित किया गया है?
(a) उत्तराखंड पर्यटन निगम
(b) भारतीय पर्यटन विभाग
(c) मैक संस्था
(d) उत्तराखंड पुलिस
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 9 जून, 2018 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोमुख ट्रैकिंग अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • यह ट्रैकिंग अभियान मैक संस्था के नेतृत्व में संचालित किया गया।
  • 30 सदस्यीय अभियान दल ने 9-12 जून, 2018 के मध्य गोमुख व गंगोत्री में ट्रैकिंग व कैम्पिंग की।
  • अभियान दल का उद्देश्य गंगा स्वच्छता एवं वृक्षापरोण हेतु जागरूकता अभियान संचालित करना था।
  • अभियान दल ने गोमुख में वृक्षारोपण किया और गंगा स्वच्छता अभियान चलाया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रिस्पना और कोसी नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए एक ही दिन में 3.5 लाख पौधे लगाये जाएंगे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.cm.uk.gov.in/upload/pressrelease/Pressrelease-2573.pdf
http://www.hellouttarakhandnews.com/gomukh-tracking-par-ja-rahe-abhiyaan-dal-ko-cm-ne-hari-jhandi-dikhakar-kiya-ravana/
https://www.navodayatimes.in/news/crime-plus/jnu-student-umar-khalid-and-jignesh-mewani-are-on-target-of-gangster-ravi-pujari/85378/