प्रश्न – जनवरी 2026 में महाराष्ट्र के उत्तरी पश्चिमी घाट में खोजी गई नई उभयचर प्रजाति गेगेनोफिस वाल्मीकि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) गेगेनोफिस वाल्मीकि की खोज भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के नेतृत्व में की गई और इसे अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका फिलोमेडुसा में प्रकाशित किया गया।
(b) यह प्रजाति जिम्नोफियोना गण के अंतर्गत ग्रैंडिसोनीडे कुल से संबंधित एक अंधा सीसिलियन है, जिसकी आंखें हड्डीदार खोपड़ी के नीचे छिपी होती हैं।
(c) सीसिलियन उभयचर ध्वनि उत्पन्न करते हैं, जिससे उनकी पहचान में मेंढकों की तुलना में अधिक सुविधा होती है।
(d) पश्चिमी घाट में पाई जाने वाली 26 स्थानिक सीसिलियन प्रजातियों में से 11 प्रजातियाँ गेगेनोफिस जीनस से संबंधित हैं।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जनवरी 2026 में,भारतीय वैज्ञानिकों ने महाराष्ट्र के उत्तरी पश्चिमी घाट में एक दुर्लभ भूमिगत उभयचर प्रजाति की खोज की है।
- इस नई प्रजाति, जिसका नाम गेगेनोफिस वाल्मीकि रखा गया है।
- यह खोज एक दशक से अधिक समय में गेगेनोफिस जीनस के भीतर पहली खोज है।
- भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के नेतृत्व में एक बहु-संस्थागत अनुसंधान दल द्वारा की गई इस खोज को अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका फिलोमेडुसा में प्रकाशित किया गया है।
- इस प्रजाति को सर्वप्रथम वर्ष 2017 में ZSI के वरिष्ठ वैज्ञानिक केपी दिनेश ने महाराष्ट्र के सतारा जिले में वाल्मीकि पठार पर किए गए सर्वेक्षणों के दौरान एकत्र किया था।
- इसका नाम खोज स्थल के निकट स्थित ऐतिहासिक महर्षि वाल्मीकि मंदिर के नाम पर रखा गया है।
- गेनोफिस वाल्मीकि जिम्नोफियोना गण के अंतर्गत ग्रैंडिसोनीडे कुल से संबंधित एक अंधा सीसिलियन है, जिनकी आंखें उनकी हड्डीदार खोपड़ी के नीचे छिपी होती हैं।
- सीसिलियन बिना अंगों वाले, कृमि जैसे उभयचर होते हैं जो मिट्टी और कार्बनिक पदार्थों के भीतर गहराई में रहते हैं।
- मेंढकों के विपरीत, वे कोई ध्वनि उत्पन्न नहीं करते, जिससे उनकी खोज अत्यंत दुर्लभ और अक्सर आकस्मिक होती है।
- विश्व भर में पाई जाने वाली 8,983 उभयचर प्रजातियों में से केवल 231 ही सीसिलियन हैं।
- भारत में, 457 उभयचरों में से 42 प्रजातियाँ सीसिलियन की हैं, जबकि पश्चिमी घाट में 26 स्थानिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से 11 गेगेनोफिस समूह से संबंधित हैं।
- अपनी दुर्लभता के बावजूद, सीसिलियन पर्यावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- कृषि में, उनके द्वारा खोदे गए बिल मिट्टी को हवादार बनाते हैं और उसकी संरचना में सुधार करते हैं, जबकि मिट्टी में रहने वाले अकशेरुकी जीवों को खाने से पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बना रहता है।
- खाद्य श्रृंखला में, वे पक्षियों, सरीसृपों और छोटे स्तनधारियों के लिए एक महत्वपूर्ण खाद्य स्रोत हैं।
- वे जलीय और स्थलीय जीवन के बीच कशेरुकी जीवों के विकास में एक महत्वपूर्ण संक्रमणकालीन चरण का प्रतिनिधित्व करते हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…