अटल विचल अग्रगामी असम योजना

प्रश्न – अटल विचल अग्रगामी असम योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 21 जनवरी, 2026 को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने राज्य में शोधार्थियों को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करके उनका समर्थन करने के लिए ‘ अटल विचल अग्रगामी असम योजना ‘ की घोषणा की।
  2. इस योजना के तहत शोधार्थियों को प्रति माह 25,000 रुपये मिलेंगे , जबकि दिव्यांग शोधार्थियों को प्रति माह 40,000 रुपये दिए जाएंगे।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 21 जनवरी, 2026 को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने राज्य में शोधार्थियों को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करके उनका समर्थन करने के लिए ‘अटल विचल अग्रगामी असम योजना ‘ की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर यह महत्वपूर्ण घोषणा की।
  • इस योजना के तहत, सरकार असम के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में नामांकित शोधार्थियों को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
  • इस योजना के तहत शोधार्थियों को प्रति माह 25,000 रुपये मिलेंगे , जबकि दिव्यांग शोधार्थियों को प्रति माह 40,000 रुपये दिए जाएंगे।
  • इस योजना का औपचारिक शुभारंभ 11 फरवरी, 2026 को होगा।
  • इस योजना का उद्देश्य असम की शिक्षा और कौशल विकास को सुदृढ़ करना और अनुसंधान, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता के राष्ट्रीय लक्ष्यों को आगे बढ़ाना है।
  • यह योजना मानव पूंजी और अनुसंधान अवसंरचना में निवेश करके असम को ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://education.economictimes.indiatimes.com/news/government-policies/assam-govt-announces-rs-25000-financial-assistance-for-research-scholars/126993842

https://ddnews.gov.in/en/assam-govt-announces-rs-25000-monthly-financial-assistance-for-research-scholars