गृह मंत्रालय द्वारा SDR निधि से आंध्र प्रदेश को सहायता राशि की मंजूरी

प्रश्न–हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा SDRF निधि (राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि) से आंध्र प्रदेश को कितने रुपये की सहायता राशि की मंजूरी दी गई है?
(a) 229.05 करोड़ रुपये
(b) 245.00 करोड़ रुपये
(c) 265.00 करोड़ रुपये
(d) 285.00 करोड़ रुपये
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 31 अक्टूबर, 2018 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि) केंद्रीय अंश के रूप में 229.05 करोड़ रुपये की सहायता राशि को मंजूरी प्रदान की।
  • यह सहायता राशि की द्वितीय अग्रिम किश्त (वर्ष 2018-19 हेतु) है।
  • जबकि आगे की सहायता राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया निधि (NDRF) से प्रदान की जाएगी।




  • NDRF की ये सहायता IMCT (अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दल) की रिपोर्ट के आधार पर ही दी जाएगी।
  • 11 अक्टूबर, 2018 को आंध्र प्रदेश को गंभीर चक्रवाती तूफान तितली का सामना करना पड़ा था।
  • जिससे आंध्र प्रदेश के दो जिले श्रीकाकुलम और विजयनगरम गंभीर रूप से प्रभावित हुए थे।
  • यह सहायता राशि आपदा प्रभावित लोगों को राहत उपाय प्रदान करने में राज्य की मदद करने के लिए है।

संबंधित लिंक…
http://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1551974