प्रश्न-अंतरिक्ष अनुसंधान के विषय में जागरूकता और अंतरिक्ष, खगोल विज्ञान, भूविज्ञान, वायुमंडलीय विज्ञान और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित अनुसंधान के लिए युवाओं को प्रेरित करने हेतु कार्यशाला कहां आयोजित की गई?
(a) कर्नाटक में
(b) जम्मू-कश्मीर में
(c) आंध्र प्रदेश में
(d) हिमाचल प्रदेश में
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 11 अक्टूबर, 2018 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो केंद्रीय विश्वविद्यालय, जम्मू के बीच विश्वविद्यालय में अंतरिक्ष विज्ञान के लिए सतीश धवन केंद्र की स्थापना हेतु समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
- इस अवसर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय, जम्मू और केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईआर-सीएसआईओ) के बीच एक अन्य समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ।
- जिसमें अंतरिक्ष अनुसंधान के विषय में जागरूकता और अंतरिक्ष, खगोल विज्ञान, भूविज्ञान, वायुमंडलीय विज्ञान और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित अनुसंधान के लिए युवाओं को प्रेरित करने हेतु कार्यशाला भी आयोजित करना शामिल है।
- इस केंद्र (J.U. के सतीश धवन केंद्र) में भू-स्थानिक डेटा विश्लेषण की सुविधा होगी, जिसका उपयोग प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग और भूमि उपयोग की पद्धति की योजना बनाने में किया जाएगा।
- इस केंद्र में वायुमंडलीय अध्ययन हेतु भूमि पर निगरानी क्षेत्र, खगोल विज्ञान और ग्लेशियर के अध्ययन हेतु अनुसंधान प्रयोगशाला भी होगी।
- इसके अलावा एक आपदा प्रबंधन केंद्र भी स्थापित किया जाएगा जिसमें बाढ़, भूस्खलन, जंगल की आग, सूखे और जलवायु परिवर्तन जैसी विभिन्न आपदाओं के क्षेत्र में अनुसंधान कार्य किया जाएगा।
संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=184134