गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) वडोदरा एयरबस के मध्य समझौता

प्रश्न – 5 जुलाई‚ 2024 को भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) वडोदरा और एयरबस के बीच एयरोस्पेस शिक्षा अनुसंधान के लिए समझौता हस्ताक्षरित हुआ। इस समझौते में पूरे कार्यक्रम के दौरान क्या शामिल नहीं है?
(a) जीएसवी के 40 छात्रों के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति कार्यक्रम
(b) जीएसवी में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना
(c) जीएसवी में एयरबस एविएशन चेयर प्रोफेसर पद की स्थापना
(d) जीएसवी के कुलाधिपति के लिए एयरबस के प्रबंधक की नियुक्ति
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

Related Static GK

  • गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) वडोदरा की स्थापना वर्ष 2022 में संसद के एक कानून के माध्यम से की गई थी
  • इसकी स्थापना का उद्देश्य-संपूर्ण परिवहन और रसद क्षेत्रों के लिए सर्वश्रेष्ठ श्रेणी की जनशक्ति और प्रतिभा का निर्माण करना है
  • यह एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है‚ जो रेल मंत्रालय‚ भारत सरकार द्वारा प्रायोजित है।
  • इस विश्वविद्यालय के पहले कुलाधिपति रेल‚ सूचना और प्रसारण‚ इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव हैं।
  • परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने वाला यह अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय है।
  • इस विश्वविद्यालय का लक्ष्य है-रेलवे‚ शिपिंग‚ बंदरगाहों‚ राजमार्गों‚ सड़कों‚ जलमार्गों और विमानन आदि में राष्ट्रीय विकास योजनाओं (पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान‚ 2021 और राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति‚ 2022) के आदेश को पूरा करना

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2031105