क्षेत्रीय श्रम सम्मेलन

प्रश्न-22 अक्टूबर, 2019 को क्षेत्रीय श्रम सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
(a) रायपुर
(b) पटना
(c) भुवनेश्वर
(d) कोलकाता
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 22 अक्टूबर, 2019 को क्षेत्रीय श्रम सम्मेलन का आयोजन ओडिशा, भुवनेश्वर में किया गया।
  • इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार ने किया।
  • इस सम्मेलन में ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार के श्रम मंत्रियों और श्रम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
  • क्षेत्रीय सम्मेलनों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में मदद मिलती है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1588731

https://updateodisha.com/2019/10/22/regional-labour-conference-held-in-bhubaneswar-64146/