क्लाउस वेर्नर योहानिस

प्रश्न-16 नवंबर, 2014 को हुए राष्ट्रपति चुनावों में क्लाउस योहानिस को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया?
(a) पोलैंड
(b) रोमानिया
(c) स्वीडन
(d) फिनलैंड
उत्तर-(b)

संबंधित तथ्य

  • 16 नवंबर, 2014 को राष्ट्रपति चुनावों में नेशनल लिबरल पार्टी के नेता क्लाउस वेर्नर योहानिस को रोमानिया का राष्ट्रपति चुना गया। इन्होंने सोशल डेमाक्रेटिक पार्टी के विक्टर पोंटा को हराया। क्लाउस को 54.5% वोट प्राप्त हुआ।
  • क्लाउस 22 दिसंबर, 2014 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इसी दिन वर्तमान राष्ट्रपति ट्रआन बासेस्कू (Traian Basescu) का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। क्लाउस रोमानिया के पांचवे राष्ट्रपति होंगे।
  • क्लाउस 30 जून 2000 से 2 दिसंबर 2014 तक सिबियु के मेयर थे।
  • क्लाउस वेर्नर योहानिस रोमानिया के पहले जर्मन अल्पसंख्यक जातीय समूह से आने वाले राष्ट्रपति हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.romania-insider.com/romania-presidential-elections-pm-victor-ponta-announces-defeat-to-klaus-iohannis/135853
http://en.wikipedia.org/wiki/Romanian_presidential_election,_2014
http://www.diplomaticaspects.eu/european-union-news/213-klaus-werner-iohannis-is-the-new-president-of-romania