कोलंबो बंदरगाह के पूर्वी टर्मिनल के विकास हेतु समझौता

प्रश्न-28 मई, 2019 को श्रीलंका ने कोलंबो बंदरगाह के पूर्वी टर्मिनल के विकास हेतु भारत और किस देश के साथ त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया?
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) चीन
(c) जापान
(d) फ्रांस
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 28 मई, 2019 को श्रीलंका ने कोलंबो बंदरगाह के पूर्वी टर्मिनल के विकास हेतु भारत और जापान के साथ एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • इस सहयोग ज्ञापन पर श्रीलंका के बंदरगाह मंत्री सागला रत्नायके, श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त तरनगीत सिंह संधू और एक जापानी प्रतिनिधि ने हस्ताक्षर किए।
  • इस पहल की लागत 500 से 700 मिलियन डॉलर के मध्य अनुमानित है।
  • इस समझौते के अनुसार श्रीलंका बंदरगाह प्राधिकरण (एसएलवीए) की बंदरगाह विकास में सर्वाधिक 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
  • इसमें भारत और जापान की संयुक्त हिस्सेदारी 49 प्रतिशत होगी।
  • इस परियोजना में जापान द्वारा 0.1 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 40 साल का साफ्ट लोन देने की संभावना है। इस परिकल्पित जापानी ऋण को श्रीलंका द्वारा प्राप्त सर्वश्रेष्ठ ऋण शर्तों में से एक के रूप में वर्णित किया गया।
  • तीनों सरकारों ने संयुक्त कार्य समूह की बैठकों में विवरणों को तैयार करने और टर्मिनल के काम और संचालन को शुरुआत हेतु अपने सहयोग को और आगे बढ़ाने का निर्णय किया है।
  • यह सौदा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत का 70 प्रतिशत से अधिक ट्रांसशिपमेंट व्यवसाय कोलंबो बंदरगाह पर संचालित है।
  • यह सौदा वर्ष 2017 में भारत और श्रीलंका के मध्य हस्ताक्षरित आर्थिक सहयोग के मेमोरंडम का हिस्सा है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/international/sri-lanka-japan-india-sign-deal-to-develop-east-container-terminal-at-colombo-port/article27273794.ece