कोआला’ लुप्तप्राय प्रजाति घोषित

प्रश्न-10 फरवरी‚ 2022 को किस देश की सरकार ने आधिकारिक रूप से कोआला प्रजाति को लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में शामिल करने की घोषणा की है?
(a) न्यूजीलैंड
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) दक्षिण अफ्रीका
(d) स्वीडन
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 10फरवरी‚ 2022 को ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित कोआला (Koala) प्रजाति को लुप्तप्राय सूची में शामिल करने की घोषणा की।
  • सरकार ने संकटग्रस्त प्रजाति समिति की सिफारिश पर ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड में कोआला आबादी की स्थिति को देखते हुए उसे लुप्तप्राय घोषित किया है।
  • इससे पूर्व (लगभग 10वर्ष) कोआला को कमजोर (Vulnerable) प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।
  • वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर स्टडी के एक अनुमान के अनुसार वर्ष 2019 के अंत में और वर्ष 2020 की शुरुआत में झाड़ियों में लगी आग के कारण 60‚000 से अधिक कोआला मारे गए या घायल हुए थे।
  • तत्कालीन प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने कोआला आबादी के संरक्षण की दिशा में अगले चार वर्षों में 35 मिलियन आस्ट्रेलियन डॉलर व्यय करने की घोषणा की।
  • कोआला को लुप्तप्राय श्रेणी में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव
  • अप्रैल‚ 2020 में WWF ऑस्ट्रेलिया‚ ह्यूमन सोसाइटी इंटरनेशनल और इंटरनेशनल फंड फॉर एनीमता वेलफेयर द्वारा
  • यह प्रस्ताव वर्ष 2001 के बाद से न्यू साउथ वेल्स में जनसंख्या में 62% और क्वींसलैंड में 50% की गिरावट के बाद किया गया था।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.weforum.org/agenda/2022/02/beloved-symbol-of-australian-wildlife-koalas-officially-become-endangered-species/#:~:text=The%20Australian%20government%20has%20declared,disease%20and%20loss%20of%20habitat.