के.वी.कृष्णा राव

k v krishna rao

प्रश्न-30 जनवरी, 2016 को पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल के.वी.कृष्णा राव का निधन हो गया। निम्नलिखित राज्यों में वह किस राज्य के राज्यपाल नहीं रहे थे?
(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) नागालैंड
(c) मणिपुर
(d) त्रिपुरा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल के.वी.कृष्णा राव का 30 जनवरी, 2016 को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।
  • जनरल कृष्णा राव भारतीय सेना में 9 अगस्त 1942 को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान शामिल हुए थे।
  • जून 1981 से जुलाई 1983 तक वे भारतीय थल सेना प्रमुख रहे।
  • जून 1984 से जुलाई 1989 तक जनरल राव नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा के राज्यपाल रहे थे।
  • उन्हें 1989-90 के दौरान जम्मू एवं कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया था। जम्मू कश्मीर में इनका राज्यपाल के रूप में दूसरा कार्यकाल 1993-98 तक रहा था।
  • जनरल के.वी.कृष्णा राव को 1971 के बांग्ला मुक्ति युद्ध में अभूतपूर्व योगदान के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=135941
http://indianarmy.nic.in/Site/FormTemplete/frmTemp1PTC2C.aspx?MnId=D2bbqaNlYU4R2L9hcr0APg==&ParentID=rLdGLIGh/NUCC0Neg3IFSQ==
http://www.thehindu.com/news/national/former-army-chief-krishna-rao-passes-away/article8172400.ece

https://en.wikipedia.org/wiki/K._V._Krishna_Rao