केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक‚ 2023

प्रश्न – 4 अक्टूबर‚ 2023 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा तेलंगाना में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए किस अधिनियम में संशोधन करने के लिए एक विधेयक केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक‚ 2023 को संसद में पेश करने की मंजूरी प्रदान की गई है?
(a) केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम‚ 1958
(b) केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम‚ 1961
(c) केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम‚ 2002
(d) केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम‚ 2009
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम‚ 2014 (2014 की संख्या-6) की तेरहवीं अनुसूची में दिए गए प्रावधान के अनुसार इस विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
  • यह नया विश्वविद्यालय राज्य में उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्ता में सुधार करेगा।
  • यह आदिवासी आबादी के लाभ हेतु राज्य में आदिवासी कला‚ संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान प्रणाली में निर्देशात्मक एवं अनुसंधान संबंधी सुविधाएं प्रदान करके उच्च शिक्षा और उन्नत ज्ञान के उपायों को भी बढ़ावा देने का काम करेगा।

लेखक —विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1964280