केंद्रीय खेल मंत्रालय ने ‘एक कार्य समूह का गठन’ किया

Union Sports Ministry a working group set up to '

प्रश्न-युवा मामले और खेल मंत्रालय ने NSDCI-2011 के प्रावधानों में संशोधन हेतु ‘एक कार्य समूह’ का गठन किया-
(a) 28 जुलाई,2015
(b) 28 जुलाई,2015
(c) 28 जून,2015
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28 जुलाई, 2015 को युवा मामले और खेल मंत्रालय ने भारतीय राष्ट्रीय खेल विकास संहिता-2011 (NSDCI-2011) का संशोधित मसौदा तैयार करने और विचार-विमर्श करने के लिए ‘एक कार्य समूह’ का गठन किया।
  • नवगठित कार्य समूह के सदस्यों का विवरण निम्नवत है-
    1. माननीय न्यायमूर्ति सी.के.महाजन (सेवानिवृत्त)- अध्यक्ष
    दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश
    2. श्रीमती पल्लवी श्रॉफ, अधिवक्ता- सदस्य
    3. श्री अजीत पाल सिंह, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान- सदस्य
    4. अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित, सुश्री इंदु पुरी, टेबल टेनिस खिलाड़ी- सदस्य
    5. सुश्री नीरू भाटिया, खेल पत्रकार- सदस्य
    6. श्री ओंकार केडिया, युवा मामले और खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव- सदस्य
    7. लेफ्टिनेट जनरल राजीव भल्ला, युवा मामले और खेल मंत्रालय के सलाहकार सदस्य
    8. भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव- सदस्य
    9. भारतीय खेल प्राधिकरण के सचिव- सदस्य
  • ‘कार्य समूह’ के संदर्भ का क्रम इस प्रकार होगा-
  • खेल प्रशासन और कानूनी दृष्टिकोण से मौजूदा एनएसडीसीआई की जांच, और इसे अधिक सटीक और संक्षिप्त बनाने के उद्देश्य के साथ संशोधन करना।
  • चयनित कॉलेज की तैयारी हेतु विशिष्ट सिफारिश करने और राज्य/जिला निकायों को व्यवस्थित बनाना।
  • उल्लेखनीय है कि गठित समूह 3 महीने में एनएसडीसीआई का संशोधित प्रारूप प्रस्तुत करेगी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=39126