शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक

SCO Summit

प्रश्न-शंघाई सहयोग संगठन की 15वीं शिखर बैठक का आयोजन रूस के उफा शहर में कब आयोजित किया गया?
(a) 9-10 जून 2015
(b) 8-9 जुलाई 2015
(c) 9-10 जुलाई 2015
(d) 9-10 अगस्त 2015
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 9-10 जुलाई 2015 के मध्य शंघाई सहयोग संगठन की 15वीं शिखर बैठक का आयोजन रूस के उफा शहर में किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शंघाई फाइव का विस्तृत रूप है।
  • इसकी स्थापना मूलतः पांच राष्ट्रों-रूस, चीन, कजाख्स्तान, ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान के क्षेत्रीय वार्ता मंच के रूप में 1996 में हुई थी।
  • वर्ष 2001 में शंघाई फाइव में उज्बेकिस्तान के शामिल होने के बाद इसे शंघाई सहयोग संगठन का नाम दिया गया।
  • तब से इस संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की वार्षिक बैठक प्रतिवर्ष होती है।
  • एससीओ सचिवालय की स्थापना जनवरी 2004 में की गई।
  • वर्ष 2004 में मंगोलिया तथा 2005 में भारत, पाकिस्तान एवं ईरान को एवं 2012 में अफगानिस्तान को इसमें पर्यवेक्षक का दर्जा प्रदान किया गया।
  • वर्ष 2009 में श्रीलंका और बेलारुस तथा 2012 में तुर्की को वार्ता भागीदार का दर्जा प्रदान किया गया।
  • जुलाई, 2015 के दौरान संपन्न एससीओ की 15वीं शिखर बैठक की अध्यक्षता रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा की गयी।
  • इस शिखर बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एससीओ सम्मेलन में भागीदारी से पूर्व अब तक मात्र एक बार वर्ष 2009 में येकातेरिनबर्ग (रुस) में आयोजित बैठक में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भाग लिया था। जबकि अन्य सभी बैठकों में भारतीय विदेश मंत्री इसमें भारत का प्रतिनिधित्व करते रहें है।
  • इस शिखर बैठक की महत्वपूर्ण बात यह रही कि छह देशों के इस संगठन में भारत और पाकिस्तान को संगठन का पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया।
  • इस संगठन के 15 वर्षों के इतिहास में पहली बार इसका विस्तार करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है।
  • भारत और पाकिस्तान कुछ प्रकियाओं को पूरा करने के बाद वर्ष 2016 में तकनीकी रूप से संगठन के पूर्ण सदस्य बन जायेंगे।
  • ज्ञात हो कि भारत और पाकिस्तान को वर्ष 2005 में संगठन के पर्यवेक्षक का दर्जा प्रदान किया गया था।
  • शंघाई सहयोग संगठन की पूर्ण सदस्यता हेतु भारत द्वारा औपचारिक आवेदन भारतीय विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा सितंबर 2014 में दुशांबे, ताजिकिस्तान में आयोजित 14वें शिखर बैठक में किया गया था।
  • पाकिस्तान एवं ईरान द्वारा संगठन की पूर्ण सदस्यता हेतु पहले ही आवेदन किया जा चुका था।
  • बैठक में संगठन के सदस्यों ने एक अन्य प्रस्ताव पारित कर बेलारूस को संगठन में पर्यवेक्षक का दर्जा देने तथा अजरबैजान आर्मेनिया, कंबोडिया और नेपाल को वार्ता भागीदार के रूप संगठन में सम्मिलित करने हेतु निर्णय लिया।ज्ञातव्य हो कि बेलारूस को 2009 में संगठन का वार्ता भागीदार बनाया गया था।
  • बैठक में सदस्य देशों द्वारा सीमा सुरक्षा संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए तथा चरमपंथ का मुकाबला करने हेतु एक प्रस्ताव तैयार करने पर भी सहमति व्यक्त की गयी।
  • बैठक में अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की गयी तथा अफगान समस्या के समाधान में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका पर भी जोर दिया गया।
  • सदस्य देशों ने बैठक में एससीओ के तहत एक नये विकास बैंक तथा विकास कोष के सृजन कार्य को जारी रखने के प्रस्ताव का समर्थन किया और शंघाई सहयोग के सदस्य देशों से होकर गुजरने वाले सिल्क रोड इकोनामिक बेल्ट संबंधी प्रस्ताव का भी समर्थन किया।
  • इस बैठक में सीएसओ विकास रणनीति-2025 पर हस्ताक्षर किया गया।
  • बैठक में आतंकवाद, अलगाववाद तथा उग्रवाद के खिलाफ सम्मिलित रूप से लड़ने के लिए वर्ष 2016-18 के लिए सहयोग कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किये गये।
  • शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के अंत में सदस्य देशों द्वारा हस्ताक्षरित उफा घोषणा पत्र जारी किया गया।
  • शंघाई सहयोग संगठन की अगली शिखर बैठक का आयोजन उज्बेकिस्तान में वर्ष 2016 में होगा तथा इस संदर्भ में रूस द्वारा एससीओ की अध्यक्षता आधिकारिक रूप से उज्बेकिस्तान को सौंपी गयी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.xinhuanet.com/english/cnleaders/xjp201507/sco.htm
http://news.xinhuanet.com/english/2015-07/11/c_134402081.htm
http://www.narendramodi.in/hi/statement-read-out-by-foreign-secretaries-of-india-and-pakistan-in-ufa-russia
http://www.sectsco.org/EN123/brief.asp
http://www.mea.gov.in/outoging-visit-detail-hi.htm?25454/Remarks+by+Prime+Minister+at+Plenary+of+the+Shanghai+Cooperation+Organisation

One thought on “शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक”

Comments are closed.