कृषि विज्ञान कांग्रेस, 2019

प्रश्न-20-23 फरवरी, 2019 के मध्य 14वें कृषि विज्ञान कांग्रेस का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इस कांग्रेस का मुख्य विषय (Theme) क्या था?
(a) जलवायु स्मार्ट कृषि
(b) कृषि परिवर्तन के लिए नवाचार
(c) छोटे किसानों के लिए सतत आजीविका सुरक्षा
(d) कृषि शिक्षा-भारत के भविष्य को आकार देना
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20-23 फरवरी, 2019 के मध्य 14वें कृषि विज्ञान कांग्रेस का आयोजन राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिषद (NAAS-National Academy of Agricultural Science), नई दिल्ली में किया गया।
  • इसका आयोजन राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
  • इस वर्ष इस कांग्रेस का मुख्य विषय (Theme) ‘कृषि परिवर्तन के लिए नवाचार’ (Innovations for Agricultural Transformation) था।
  • इस चार दिवसीय कार्यक्रम में तकनीकी सत्र, पूर्ण सत्र, सार्वजनिक व्याख्यान, किसान सत्र, पोस्टर प्रस्तुति, अंतर-विश्वविद्यालयी छात्र पात्रता प्रतियोगिता, पैनल चर्चा आदि आयोजित हुई।
  • इस कांग्रेस के दौरान एएससी-एग्रीटेक-2019 (ASC-AgriTech-2019) प्रदर्शनी का भी प्रदर्शन किया गया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://14agricongress2019.in/programme-at-a-glance.php
https://www.icar.org.in/content/14th-agricultural-science-congress-2019-concludes