किशोरी अमोनकर

Kishori Amonkar passes away

प्रश्न-हाल ही में प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायिका किशोरी अमोनकर का निधन हो गया। वह किस घराने से ताल्लुक रखती थीं?
(a) जयपुर
(b) बनारस
(c) ग्वालियर
(d) इंदौर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 3 अप्रैल, 2017 को प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायिका किशोरी अमोनकर का निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थीं।
  • उनका जन्म 10 अप्रैल, 1932 को मुंबई में हुआ था।
  • वह हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की अग्रणी गायिकाओं में से एक थीं जो कि जयपुर संगीत घराने से संबंधित थीं।
  • उनको भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान हेतु कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिनमें पद्म भूषण वर्ष 1987, पद्म विभूषण वर्ष 2002, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1985 सम्मिलित हैं।
  • उन्हें मुख्य रूप से हिंदुस्तानी संगीत के परंपरागत रागों में स्थापित शास्त्रीय ख्यालों के अपने निपुण गायन के लिए जाना जाता था।
  • उन्होंने ठुमरी, भजन और फिल्म संगीत के हल्के शास्त्रीय शैलियों का भी प्रदर्शन किया।

संबंधित लिंक
http://www.bbc.com/news/world-asia-india-39487737
https://khabar.ndtv.com/news/india/kishori-amonkar-dies-1676959
http://www.thehindu.com/entertainment/music/renowned-hindustani-classical-vocalist-kishori-amonkar-passes-away/article17784362.ece