किल कोरोना अभियान

प्रश्न-1 जुलाई, 2020 से किस प्रदेश में ‘किल कोरोना अभियान’ चलाया जाएगा?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) राजस्थान
(d) हरियाणा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 जून, 2020 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी प्रदान की कि प्रदेश में 1 जुलाई, 2020 से ‘किल कोरोना अभियान’ चलाया जाएगा।
  • इस अभियान की शुरुआत भोपाल से की जाएगी।
  • प्रदेश के सभी जिलों में वायरस नियंत्रण और स्वास्थ्य जागरूकता के इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत सरकार और समाज साथ-साथ कार्य करेंगे।
  • इस अभियान के तहत प्रत्येक परिवार को कवर किया जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20200701N2&LocID=1