कांतार ब्राण्ड्‌स शीर्ष 75 सबसे मूल्यवान भारतीय ब्राण्ड रिपोर्ट‚ 2023

प्रश्न – सितंबर‚ 2023 में जारी कांतार ब्राण्ड्‌स शीर्ष 75 सबसे मूल्यवान भारतीय ब्राण्ड रिपोर्ट‚ 2023 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस रिपोर्ट के अनुसार 75 ब्राण्डों का संयुक्त ब्राण्ड मूल्य 379 बिलियन डॉलर है।
(ii) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ब्राण्ड मूल्य 42869 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ 75 ब्रॉण्डों की सूची में पहले स्थान पर है।
(iii) एचडीएफसी बैंक इस सूची में तीसरे स्थान पर है।
(iv) भारतीय स्टेट बैंक (SBI) इस सूची में चौथे स्थान पर है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(c) केवल (ii), (iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

  • इस सूची में आईसीआईसीआई बैंक ब्राण्ड मूल्य 12976 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ छठे स्थान पर है।
  • एशियन पैट्‌स ब्राण्ड मूल्य 12839 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ सातवें और जिओ ब्राण्ड मूल्य 11773 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ आठवें स्थान पर है।
  • कोटक महिंद्रा बैंक ब्राण्ड मूल्य 10332 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ नौवें और एचसीएल टेक ब्राण्ड मूल्य 9361 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ 10वें स्थान पर है।
  • वर्ष 2023 की सूची में शामिल शीर्ष 4 ब्राण्ड वर्ष 2022 की सूची में भी इसी क्रम में शीर्ष 4 ब्राण्ड में शामिल थे।
  • वर्ष 2023 की सूची में भारतीय स्टेट बैंक 5वें स्थान पर आ गया है‚ जबकि 2022 की सूची में यह छठे स्थान पर था।
  • ऑटोमोटिव कैटेगरी में दो सबसे तेजी से उभरने वाले ब्राण्ड टीवीएस और महिंद्रा हैं।
  • वित्तीय सेवा ब्राण्डों का रैकिंग के संयुक्त मूल्य में सबसे बड़ा योगदान हैं‚ जिसमें सबसे बड़ा हिसा एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक का रहा है।
  • इन देानों बैंक के नेतृत्व में डिजिटल बैकिंग में उछाल के कारण 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.kantar.com/campaigns/brandz/india

https://www.business-standard.com/companies/news/tata-consultancy-services-retains-top-spot-as-most-valuable-indian-brand-123092801096_1.html

https://brandequity.economictimes.indiatimes.com/news/research/tcs-retains-its-number-one-position-as-most-valuable-brand-kantar/104019564

https://www.financialexpress.com/business/brandwagon-tcs-leads-as-indias-most-valuable-brand-for-second-year-in-a-row-kantar-report-3258090/