कमर्शियल क्रू प्रोग्राम

Commercial Crew Program

प्रश्न- 27 मई 2020 को नासा अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजने हेतु उड़ान लांच करेगा। इस संबंध में विकल्प में कौन सा तथ्य सही नहीं है?
(a) अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने वाले नासा के इस मिशन का नाम कमर्शियल क्रू प्रोग्राम है
(b) इस मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री बॉब बेकन और डोग्लास हर्ले फाल्कन-9 रॉकेट से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगे
(c) यह मिशन एलन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स द्वारा लांच किया जाएगा
(d) यह मिशन ब्रिटिश सरकार द्वारा वित्त पोषित है
उत्तर- (d)
संबंधित तथ्य

  • 7 मई 2020 को नासा अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजने हेतु उड़ान लांच करेगा।
  • अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने वाले नासा के इस मिशन का नाम कमर्शियल क्रू प्रोग्राम है।
  • इस मिशन में फाल्कन-9 रॉकेट का उपयोग किया जाएगा।
  • इस मिशन के द्वारा अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर प्रवास हेतु भेजा जाएगा।
  • यह मिशन एलन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेस-एक्स द्वारा लांच किया जाएगा।
  • अंतरिक्ष यात्री बॉब बेकन और डोग्लास हर्ले फाल्कन-9 रॉकेट से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगे।
  • ज्ञातव्य है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को नासा द्वारा वर्ष 2000 में एस्ट्रोनॉट के तौर पर चुना गया था और दोनों अंतरिक्ष यात्री अब तक दो बार अंतरिक्ष उड़ान भर चुके हैं।
  • यह मिशन अमेरिकी सरकार द्वारा वित्त पोषित है।

लेखक –विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nasa.gov/press-release/nasa-to-host-preview-briefings-interviews-for-first-crew-launch-with-spacex/
https://spacenews.com/safety-panel-concludes-may-launch-of-commercial-crew-test-flight-is-feasible/