कंबोडिया में ‘भारत महोत्सव’ का आयोजन

Festival of India being Organized in Cambodia

प्रश्न-कंबोडिया में ‘भारत महोत्सव’ का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा?
(a) 1 जनवरी से 31 जनवरी 2017 तक
(b) 2 जनवरी से 2 फरवरी, 2017 तक
(c) 5 जनवरी से 10 फरवरी, 2017 तक
(d) 10 जनवरी से 16 फरवरी, 2017 तक
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 10 जनवरी से 16 फरवरी 2017 तक कंबोडिया में ‘भारत महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा।
  • इस महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कम्बोडिया के तीन शहरों नॉम पेन्ह, सिएम रीप और बत्तामबैंक में होगा।
  • महोत्सव के दौरान विशेष कार्यक्रम ‘रामायण’ पर नाटक का मंचन, राजस्थानी लोक संगीत और नृत्यु समूह (नृत्य समूह के साथ-साथ मांगनियार समूह) और शास्त्रीय नृत्य आयोजित किए जाएंगे।
  • इस महोत्सव के दौरान भगवान बुद्ध के जीवन, शिक्षाओं और उनसे जुड़ी महात्वपूर्ण घटनाओं को प्रदर्शित करने हेतु एक बौद्ध महोत्सव का भी आयोजन होगा, जो कि ‘धम्म दर्शन’ के शीर्षक वाली एक प्रदर्शनी है।
  • इसके अलावा भारत में बौद्ध धार्मिक/धरोहर स्थलों पर एक फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
  • इसी महोत्सव में ‘खाद्य महोत्सव’ का भी आयोजन इसमें भागीदारी करने वालों को हर तरह का मनभावन अनुभव प्रदान करने हेतु किया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=57948
http://www.indembassyphnompenh.org/slide.php?id=79
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=156153