ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2024

प्रश्न – ऑस्ट्रेलियन ओपन‚ 2024 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) पुरुष एकल का खिताब इटली के जैनिक सिनर ने जीता है।
(b) महिला एकल का खिताब बेलारूस की एरिना सबालेंका ने जीता है।
(c) पुरुष युगल का खिताब-सिमोन बोलेली और एंड्रिया ववास्सोरी की जोड़ी ने जीता है।
(d) महिला युगल का खिताब हसीह सु-वेई और एलिसे मर्टेंस की जोड़ी ने जीता है।
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

  • जैनिक सिनर ने अपने कॅरियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है।
  • इसके अलावा सिनर ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल का फाइनल जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी हैं।
  • एरिना सबालेंका ने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है।
  • भारत के रोहन बोपन्ना 43 वर्ष की उम्र में पुरुष टेनिस में ग्रैंडस्लैम चैंपियन बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन में क्वार्टर फाइनल जीतने के बाद बोपन्ना टेनिस इतिहास में सबसे उम्रदराज (43 वर्ष) विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी बनें।
  • उन्होंने राजीव राम का रिकॉर्ड तोड़ा है‚ जिन्होंने 38 वर्ष की उम्र में नंबर-1 रैंकिंग अक्टूबर‚ 2022 में हासिल की थी।
  • बोपन्ना लिएंडर पेस‚ महेश भूपति और सानिया मिर्जा के बाद टेनिस युगल में विश्व नंबर-1 की रैंक हासिल करने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी हैं।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ausopen.com/

https://en.wikipedia.org/wiki/2024_Australian_Open