ऑसिन्डेक्स-2017

AUSINDEX-17

प्रश्न-13-17 जून, 2017 के मध्य द्वितीय भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त नौसैन्य अभ्यास ‘ऑसिन्डेक्स-2017’ (AUSINDEX-2017) का आयेाजन कहां किया गया?
(a) कोच्चि
(b) विशाखापत्तनम
(c) फ्रीमैनटल
(d) कैनबरा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 13-17 जून, 2017 के मध्य द्वितीय भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त नौसैन्य अभ्यास ‘ऑसिन्डेक्स-2017’ (AUSINDEX-2017) का आयोजन फ्रीमैन्टल, ऑस्ट्रेलिया में किया गया।
  • इस नौसैन्य अभ्यास का लक्ष्य भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के मध्य बंदरगाह और समुद्र दोनों स्थानों पर पेशेवर अंतःक्रिया को मजबूत करना है।
  • दोनों देशों की नौसेनाओं का पारस्परिक हित हिंदमहासागर में शांति और समृद्धि को बढ़ावा देना है।
  • यह अभ्यास दोनों देशों के मध्य समुद्री सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक द्विवार्षिक अभ्यास है।
  • इससे आपदा राहत और मानवीय सहायता के लिए संयुक्त अभियान की क्षमता में वृद्धि होगी।
  • भारतीय नौसेना की तरफ से इस अभ्यास में आईएनएस ज्योति, शिवालिक और कामोर्ता ने भाग लिया।
  • ज्ञातव्य है कि प्रथम भारत ऑस्ट्रेलिया नौसैन्य अभ्यास ‘ऑसिन्डेक्स 2015’ का आयोजन 11-19 सितंबर, 2015 के मध्य विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में किया गया था।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=165603
http://www.news18.com/news/india/ausindex-17-india-australia-to-participate-in-joint-maritime-exercise-1431635.html
http://thediplomat.com/2017/06/indian-warships-arrive-in-australia-for-military-exercise/