ऑपरेशन समुद्र मैत्री

प्रश्न- 3 अक्टूबर, 2018 को भारत ने भूकंप और सुनामी प्रभावित किस देश की मदद के लिए ‘ऑपरेशन समुद्र मैत्री’ लांच किया?
(a) थाईलैंड
(b) इंडोनेशिया
(c) मालदीव
(d) लाओस
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 3 अक्टूबर, 2018 को भारत ने भूकंप और सुनामी प्रभावित इंडोनेशिया की मदद के लिए ‘ऑपरेशन समुद्र मैत्री’ लांच किया।
  • इसका उद्देश्य इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में आए भूकंप और सुनामी के पीड़ितों की सहायता करना है।




  • इस अभियान के तहत इंडोनेशिया में भारतीय वायुसेना के दो विमानों ‘C-130J’ और ‘C-17’ से राहत सामग्रीयों के साथ चिकित्सा दल को भेजा गया।
  • इन विमानों में एक अस्पताल बनाने के लिए उपकरण, दवाएं, जेनरेटर, टेंट और पानी ले जाया गया है।
  • इसके अलावा, भारतीय नौसेना के तीन पोतों आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और आईएनएस शार्दुल से मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) सामग्री भेजी गई है।




  • गौरतलब है कि 28 सितंबर, 2018 को इंडोनेशिया में लगभग 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद आई सुनामी से भारी नुकसान हुआ।
  • इस आपदा से लगभग 24 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

[विवेक कुमार त्रिपाठी ]

संबंधित लिंक
https://mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/30461/Operation+Samudra+Maitri+Indias+Assistance+to+Earthquake+and+Tsunami+affected+areas+in+Indonesia