ऑपरेशन मिडनाइट हैमर

प्रश्न – 22 जून ,2025 को किस देश ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत ईरानी परमाणु स्थलों पर हवाई हमला किया ?
(a) रूस
(b) यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका
(c) इस्रायल
(d) चीन
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 जून, 2025 को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत ईरानी परमाणु स्थलों पर हवाई हमला किया
  • ऑपरेशन मिडनाइट हैमर का उद्देश्य ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करना और संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल और बाकी मुक्त दुनिया के लिए उत्पन्न गंभीर परमाणु खतरे को रोकना था।
  • इस ऑपरेशन में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु संयंत्रों फोर्डो, नतांज़ एवं इस्फ़हान को निशाना बनाया गया।
  • इस ऑपरेशन में अमेरिकी बी-2 बमवर्षक विमानों ने ईरान के परमाणु संयंत्रों पर जी.बी.यू.-57 ‘बंकर बस्टर’ गोला-बारूद गिराए।
  • पहली बार यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका ने 15 टन के जी.बी.यू.-57 बंकर बस्टर बम का इस्तेमाल किया है।
  • बंकर बस्टर बम के बारे में
  • यह यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका शस्त्रागार में सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम है।
  • इसे GBU-57A/B मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर (MOP) के नाम से जाना जाता है।
  • इसे बोइंग द्वारा यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका की वायु सेना के लिए डिजाइन किया गया है।
  • यह बम लगभग 200 फीट गहराई में और लगभग 60 फीट प्रबलित कंक्रीट को भेदने में सक्षम है।
  • इसका भारी वजन लगभग 13600 किग्रा. होने के कारण इसे केवल बी-2 स्पिरिट स्टेल्थ बॉम्बर विमान से ही भेजा जा सकता है।
  • बी-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर विमान दो जी.बी.यू.-57 (एम.ओ.पी.) ले जा सकता है, जिनमें से प्रत्येक का वजन 30,000 पाउंड (15 टन) हो सकता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.defense.gov/News/News-Stories/Article/Article/4240876/defense-agency-contributed-toward-operation-midnight-hammer-success

https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/operation-midnight-hammer-how-the-us-bombed-irans-nuclear-sites-without-detection/articleshow/122013010.cms?from=mdr