प्रश्न – वर्ष 2025 में ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 2 जुलाई (b) 1 जुलाई
(c) 5 जुलाई (d) 3 जुलाई
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 जुलाई‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस’ (International Day of Cooperatives) मनाया गया।
- यह दिवस प्रतिवर्ष जुलाई माह के प्रथम शनिवार को मनाया जाता है।
- वर्ष 2025 में इस दिवस का मुख्य विषय हैं- “सहकारिता एक बेहतर विश्व के लिए समावेशी और सतत समाधान को आगे बढ़ाना।”
- इस दिवस का उद्देश्य सहकारी समितियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय सहकारी आंदोलन के पूरक लक्ष्यों और उद्देश्यों को उजागर करना।
- उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 16 दिसंबर‚ 1992 को इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई थी।
- इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात के आणंद में देश के पहले राष्ट्रीय स्तर के सहकारी विश्वविद्यालय “त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय (टीएसयू)” का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया ।
- संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया है।
- दुनिया भर में 3 मिलियन सहकारी समितियां हैं, जिनमें से 300 सबसे बड़ी सहकारी समितियां 2,409.41 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कारोबार करती हैं।
- सहकारी समितियां स्थायी आर्थिक विकास और स्थिर, गुणवत्तापूर्ण रोज़गार में योगदान देती हैं, जो दुनिया भर में 280 मिलियन लोगों को नौकरी या काम के अवसर प्रदान करती हैं – जो दुनिया की नियोजित आबादी का 10% है।
- भारत सरकार ने प्राथमिक कृषि साख समितियों (पीएसीएस यानी पैक्स) के कामकाज को मानकीकृत और आधुनिक बनाने के लिए आदर्श उपनियम जारी किए हैं।
- कम्प्यूटरीकरण के लिए कुल 67,930 पैक्स को मंजूरी दी गई है; कम्प्यूटरीकरण के लिए राज्यों को 752.77 करोड़ रुपये और नाबार्ड को 165.92 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
- प्रत्येक पंचायत/गांव में बहुउद्देशीय पैक्स/डेयरी/मत्स्य सहकारी समितियां स्थापित की जा रही हैं।
- 31 मार्च 2025 तक 18,183 नई एमपैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियां पंजीकृत की जा चुकी हैं।
- 25 दिसंबर 2024 को शुरू की गई श्वेत क्रांति 2.0 का लक्ष्य 5 वर्षों में दूध की खरीद को 50 प्रतिशत बढ़ाना है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/observances/cooperatives-day
https://www.pib.gov.in/PressNoteDetails.aspx?NoteId=154829&ModuleId=3