ऑपरेशन खुमार

प्रश्न-जम्मू और कश्मीर में 312 पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने हेतु जम्मू संभाग के किस सीमावर्ती जिले में ‘ऑपरेशन खुमार’ शुरू किया गया है?
(a) उधमपुर
(b) डोडा
(c) रामबन
(d) राजौरी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 2 जुलाई, 2019 को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में 312 पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए जम्मू संभाग के सीमावर्ती जिले राजौरी में ऑपरेशन खुमार शुरू किया गया है।
  • पंचायतों को तंबाकू और तंबाकू आधारित उत्पादों से मुक्त करने हेतु यह कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहा है।
  • इस कार्यक्रम के तहत स्कूलों के प्रधानाध्यापक को भी स्कूल के 100 गज के दायरे में तंबाकू की बिक्री पर जुर्माना लगाने हेतु अधिकृत किया गया है।
  • कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHCS) में परामर्श केंद्र (तंबाकू उपभोक्ता की आदतों में सुधार के लिए) स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=367843
https://m.dailyhunt.in/news/india/english/news+bharati-epaper-newsbhar/pledging+to+eradicate+the+menace+of+drugs+j+k+mulls+out+proposal+making+312+panchayats+tobacco+free-newsid-123137656