प्रश्न-25 सितंबर, 2020 को प्रसिद्ध संगीतकार एवं गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 2011
(b) वर्ष 2013
(c) वर्ष 2017
(d) वर्ष 2009
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 25 सितंबर, 2020 को प्रसिद्ध संगीतकार एवं गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।
- विभिन्न भाषाओं में 40 हजार से अधिक गीत गाने वाले बालासुब्रमण्यम को 6 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- वर्ष 2001 में उन्हें पद्मश्री और वर्ष 2011 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…