एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन

प्रश्न-एयरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन का विजेता निम्न में कौन है?
(a) मान सिंह
(b) खेता राम
(c) गॉय एडोला
(d) स्टैनली बिवोट
उत्तर-(c)

संबंधित तथ्य

  • 23 नंवबर, 2014 को 7वें दिल्ली हॉफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
  • इथोपिया के धावक गॉय एडोला (Guye Adola) ने 23 नवंबर को एयरटेल दिल्ली हॉफ मैराथन के पुरुष (इलीट) वर्ग का खिताब जीता।
  • एडोलो ने रिकॉर्ड 59.06 मिनट का समय लेकर दौड़ पूरी की तथा जेफ्री कैमवोरोर 59.07 मिनट का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे।
  • एडोला ने 59:06 मिनट में यह दूरी तय कर केन्या के एटस्डू त्सेगे का वर्ष 2013 का रिकॉर्ड तोड़ा, त्सेगे ने 59:12 मिनट में यह दूरी तय की थी।
  • विजेता के रूप में एडोला को 27000 अमेरिकी डॉलर और बोनस के तौर पर 7500 अमेरिकी डॉलर प्रदान किया गया।
  • प्रतियोगिता के महिला (इलीट) वर्ग में केन्या की धाविका फ्लोरेंस किपलागत 1:10:04 समय में यह दूरी तय कर प्रथम स्थान पर रहीं। ग्लैडिस चेरोनो 1:10:05 समय में दौड़ पूरी करके दूसरे स्थान पर रहीं।
  • 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग में पुरुषों की श्रेणी में मनोज कुमार यादव (1: 14: 24 समय के साथ) प्रथम स्थान पर रहे।
  • 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग (महिला) में ब्लॉट गेरेंस (Blaut Garance) ने (1:26:08 समय के साथ) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://adhm.procamrunning.in
http://adhm.procamrunning.in/about-the-event/race-results/half-marathon-elite-results
http://procamrunning.in/we-recommend/airtel-delhi-half-marathon-race-report