एमएमटीसी लिमिटेड का मल्टीमीडिया विज्ञापन अभियान

MMTC along with World Gold Council launch a multimedia advertising campaign

प्रश्न-भारतीय स्वर्ण सिक्कों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कब लांच किया गया था?
(a) 1 नवंबर, 2015
(b) 2 नवंबर, 2015
(c) 4 नवंबर, 2015
(d) 5 नवंबर, 2015
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 27 अक्टूबर, 2016 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय स्वर्ण सिक्कों की उपलब्धता के विषय में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एमएमटीसी लिमिटेड द्वारा विश्व स्वर्ण परिषद के साथ मिलकर एक मल्टीमीडिया विज्ञापन अभियान शुरू किया गया।
  • इस अभियान में समाचार पत्र, रेडियो, डिजिटल माध्यम और चुनिंदा सिनेमा हॉल शामिल है।
  • इस अभियान के दौरान भारतीय स्वर्ण सिक्कों के विषय में और अधिक जानकारी www.Indiangoldcoin.com अथवा टोल फ्री नंबर 18001800000 पर प्राप्त की जा सकती है।
  • फिलहाल भारतीय स्वर्ण सिक्के 5 ग्राम, 10 ग्राम के सिक्के और 20 ग्राम की छड़ के रूप में उपलब्ध हैं।
  • यह सिक्के वर्तमान समय में पूरे देश में फैले एमएमटीसी के सभी केंद्रों के साथ-साथ इंडियन ओवरसीज बैंक, विजया बैंक, फेडरल बैंक, यस बैंक, आंध्र बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक की चुनिंदा शाखाओं में उपलब्ध हैं।
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय स्वर्ण सिक्कों को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 5 नवंबर, 2015 को लांच किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=152013
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=55824
http://economictimes.indiatimes.com/industry/services/advertising/mmtc-with-world-gold-council-launches-drive-to-spread-awareness-about-indian-gold-coin/articleshow/55093398.cms