एनसीआर-2041 सम्मेलन

Inaugural conclave on “National Capital Region -2041” to be held in Delhi
प्रश्न-संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कब तक टोक्यो (जापान) को पीछे छोड़कर विश्वद का सबसे बड़ा महानगर बन जाएगा?
(a) 2024
(b) 2025
(c) 2028
(d) 2030
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 11 नवंबर, 2019 को ‘एनसीआर-2041’ सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी (दिल्ली) में किया जाएगा।
  • इस सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme) ‘भावी वृहत्तम राजधानी क्षेत्र के लिए योजना’ (Planning Tomorrow’s Greatest Capital Region) है।
  • इस सम्मेलन की अध्यक्षता आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव डी.एस. मिश्रा करेंगे।
  • इस सम्मेलन में विश्व के सबसे बड़े महानगरीय क्षेत्र समुचित विकास से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2021 के मद्देनजर क्षेत्रीय योजना को 17 सितंबर, 2005 को अधिसूचित किया गया था जो मौजूदा समय में लागू हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली वर्ष 2028 तक टोक्यो (जापान) को पीछे छोड़कर विश्व का सबसे बड़ा महानगर बन जाएगा।
  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगभग 55,083 वर्ग किमी. क्षेत्र शामिल है और इसकी आबादी लगभग 60 मिलियन है।
  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास हेतु संसद ने वर्ष 1985 में कानून पारित करके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड का गठन किया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1591023