उत्तर प्रदेश हिदी संस्थान द्वारा वर्ष 2018 के पुरस्कारों/सम्मानों की घोषणा

uttar pradesh hindi sansthan puraskar 2019
प्रश्न-20 सितंबर, 2019 को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा किसे संस्थान के सर्वश्रेष्ठ भारत-भारती सम्मान के लिए चुना गया?
(a) डॉ. मनमोहन सहगल
(b) डॉ. ओम प्रकाश पांडे
(c) डॉ. उषा किरन खान
(d) डॉ. आनंद प्रकाश दीक्षित
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 20 सितंबर, 2019 को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2018 के पुरस्कारों/सम्मानों की घोषणा की गई।
  • संस्थान के सर्वश्रेष्ठ भारत-भारती सम्मान के लिए पटना की डॉ. उषा किरन खान को चुना गया है।
  • वर्ष 2017 का यह सम्मान भोपाल के डॉ. आनंद प्रकाश दीक्षित को प्रदान किया गया था।
  • इस पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपये, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।
  • संस्थान द्वारा घोषित अन्य प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-

1.  लोहिया सहित्य सम्मान (4 लाख रुपये)-डॉ. मनमोहन सहगल, पटियाला

2. हिंदी गौरव सम्मान (4 लाख रुपये)-डॉ. बदरी नाथ कपूर, वाराणसी

3. महात्मा गांधी साहित्य सम्मान (4 लाख रुपये)-श्री भगवान सिंह, भागलपुर

4. पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान (4 लाख रुपये)-डॉ. ओम प्रकाश पांडे, लखनऊ

5. अवन्तिबाई साहित्य सम्मान (4 लाख रुपये)-डॉ. (श्रीमती) कमल कुमार, दिल्ली

6. राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान (4 लाख रुपये)-मणिपुर हिंदी परिषद, इम्फाल।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://uphindisansthan.in/Information%20Centre/Web/list1.pdf

https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/lucknow/story-uttar-pradesh-hindi-sansthan-declair-awards-2756804.html

https://www.amarujala.com/lucknow/uttar-pradesh-hindi-sansthan-announces-awards-for-books-published-in-2018

https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/lucknow-up-literature-awards-announced-bharti-bharat-samman-award-to-usha-kiran-of-bihar-here-is-the-complete-list-upas-2443246.html